Third Eye Today News

स्कूटी-ट्रक की टक्कर में 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौ..त

Spread the love

घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत कुलारु क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय नाबालिग बालक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोलपलाखी क्षेत्र का रहने वाला बालक अपने परिवार के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए निकला था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कूटी की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सीधे ट्रक (HP67 7343) के अगले टायर से टकराई, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना में किस पक्ष की लापरवाही रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा संबंधित वाहन को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

      पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक