Third Eye Today News

सोलन पुलिस ने किए 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Spread the love

जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाज़ा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान सचिन राठौर पुत्र बलबीर राठौर निवासी गाँव पुन्दर,डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष, नवनीत उर्फ सन्नी पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 29 वर्ष, तथा मनीष कुमार पुत्र  तपेंद्र निवासी गाँव चौकर, तहसील नौराधार, जिला सिरमौर (हि.प्र.) उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिनांक 04.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक