Third Eye Today News

सोलन जिला बार एसोसिएशन द्वारा अपनी हडताल को लिया गया वापिस : अभिषेक ठाकुर

Spread the love

सोलन जिला बार एसोसिएशन द्वारा दो दिन से चली आ रही अपनी हडताल कों जो बार एसोसिएशन के सदस्य राज कुमार से मारपीट और उसके बाद पुलिस द्वारा जांच में देरी के कारण कर रखी थी उसे वापिस ले लिया है।

यह फैसला पुलिस अधिक्षक गौरव सिंह से मुलाकात व लम्बी बात चीत के बाद किया गया। सोलन जिला बार एसोसिएशन ने इस सारे मामले में पुलिस अधीक्षक  गौरव सिह द्वारा इस मामले को सुलझाने के प्रयासों की भरपुर प्रशंसा करती है। पुलिस अधीक्षक ने बार के प्रतिनिधि मंडल को अवगत करवाया की बार एसोसिएशन की मांगों पर उन्होने उचित कार्यवाही के आदेश कर दिये है ।और मुक्कदमा में प्राथमिक जांच रिपोर्ट दर्ज कर जांच अधिकारी को बदल दिया है अब उच्च स्तर पर जांच हो रही है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही के बारे में विभागीय जांच के भी पुलिस अधीक्षक महोदय ने आदेश पारित किये है।

बार एसोसिएशन जिला सोलन ने पुलिस अधिक्षक के कार्य शैली की प्रशंसा की है और सारे मामले को तत्परता सें सुलझाने के लिए भी उनका धन्यवाद किया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक