सोलन के वार्ड 11 के पार्षद अभय शर्मा की अगुवाई में चलाया गया सफाई अभियान
सोलन के वार्ड 11 के पार्षद अभय शर्मा की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य के संदेश के साथ सैंकड़ों NSS के बच्चों ने डमरोग में जगह जगह से कूड़े कचरे को हटाया । वार्ड पार्षद अभय शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत समृद्ध भारत अभियान की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला से शुरुआत की थी।
इसी कड़ी में आज उनके वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के तहत अगले एक महीने तक सभी शहरों में सफाई की जाएगी। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
अभय शर्मा ने बताया एक महीने तक ये सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर रोज शहर के हर वार्ड में अलग अलग दिन ये सफाई अभियान चलेगा, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, रास्तों, बाजारों आदि में सफाई की जाएगी। इसके अलावा लोगों को गीला सूखा कचरा अलग रखने कर्मचारियों को भी इसे अलग उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।