Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन अस्पताल में एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया कोरोना वायरस का संदिग्ध | Third Eye Today
Third Eye Today News

सोलन अस्पताल में एम्बुलेंस की मदद से पहुंचाया कोरोना वायरस का संदिग्ध

Spread the love

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोरोना वायरस का एक ओर संदेहास्पद मामला आया है। कोरोना का संदेह होने पर व्यक्ति एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला आने के बाद डाक्टरों की टीम प्रारंभिक जांच में जुट गई है। सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस का पता लग पाएगा। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति 15 दिन पहले दुबई से लौटा है और यह जिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में था, लेकिन इस व्यक्ति को बुखार होने पर शाम पांच बजे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है।

बता दे कि इससे पहले भी एक कोरोना का संदेहास्पद मामला सामने आया था। इसके बाद डाक्टरो की टीम ने सोमवार को थ्रोट व ब्लड सैम्पल लेकर आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे और देर शाम को इन सैम्पलों की रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए है। लेकिन गुरुवार को एक ओर संदेहास्पद मामला आया है और व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

गौरतलब हो कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक विभिन्न देशों से आए 49 लोगों को अपनी निगरानी में रखा था। लेकिन गुरुवार को यह संख्या और बढ़ गई है और अब 60 से अधिक लोगों को अपनी निगरानी में रखा है। इन 60 लोगों में से 27 लोगों का 28 दिन का ऑब्जर्वेशन समय पूरा हो गया है जिसके बाद इन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है। इस दौरान 27 लोगों में कोई भी कोरोना वायरस के लक्षण नही मिले है, जबकि वर्तमान में निगरानी में रखे गए लोगों की रोजाना स्वास्थ्य विभाग इनकी अपडेट ले रहा है। इसमें से कुछ लोग जिला सोलन से संबंध रखने वाले है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138