Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सुपर ओवर में सोलन सुपर किंग ने जीता मैच | Third Eye Today
SportsState

सुपर ओवर में सोलन सुपर किंग ने जीता मैच

Spread the love
सुपर ओवर में सोलन सुपर किंग ने जीता मैच
सुपर ओवर में सोलन सुपर किंग ने जीता मैच

जिला सोलन ट्वेंटी- 20 क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा आयोजित चेम्पियनशिप- 2019 का फाइनल मुक़ाबला आज ठोडो मैदान में खेला गया। कार्यक्रम में समाज सेवक सोनू सिंह सोनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनके अलावा संजय महाजन, गगनदीप काल्टा और मनी साहनी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहें। कार्यक्रम में फ्रेंड क्लब फूटबाल के अध्यक्ष कुलदीप, जीतेन्द्र साहनी व नरेश ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। चेम्पियनशिप का अंतिम मुक़ाबला कमांडो इलेवन और सोलन सुपर किंग के बीच खेला गया। सोलन सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए। रिशब ने सबसे अधिक 46 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कमांडो इलेवन की टीम ने भी 20 ओवर 182 रन बनाए। जिसके बाद सुपर ओवर का मैच करवाया गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कमांडो इलेवन ने 17 रन बनाए। जिसके बाद सोलन सुपर किंग बैटिंग के लिए मैदान में उतरी और 5 बॉल में 18 रन बनाकर चेम्पियनशिप को जीत लिया। मैच के विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार व ट्राफी इनाम स्वरूप दी गई। ट्वेंटी- 20 के राज्य अध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा, महासचिव एम आर शारदीय, कोशाध्यक्ष टी. डी. भारद्वाज, जिला प्रधान विद्या सागर शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान विनोद ठाकुर, महासचिव राजू ठाकुर, प्रेस सचिव धर्मेन्द्र दडवाल और भूपेन्द्र जग्गी भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138