Third Eye Today News

सीपीएस के पद से हटाए छह में से पांच विधायकों विधानसभा समितियों में जगह

Spread the love

मुख्य संसदीय सचिवों के पदों से हटाए गए कांग्रेस के छह में से पांच विधायकों को विधानसभा समितियों की कमान व सदस्यता दी गई है। पूर्व सीपीएस किशोरी लाल जहां लोक उपक्रम समिति के सभापति बनाए गए हैं, वहीं मानव विकास समिति के संजय अवस्थी होंगे। अन्य विधानसभा समितियों में भी पूर्व सीपीएस और कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में गए विधायक को भी शामिल किया गया है। भाजपा विधायक अनिल शर्मा की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति के सदस्य सुधीर शर्मा होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन समितियों के गठन को मंजूरी तो विधानसभा सचिव की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।

लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा होंगे
लोक लेखा समिति के सभापति अनिल शर्मा होंगे। प्राक्कलन समिति के सभापति राकेश कालिया होंगे। इसके सदस्यों में कांग्रेस छाेड़कर भाजपा में गए विधायक सुधीर शर्मा भी सदस्य बनाए गए हैं। लोक उपक्रम समिति के सभापति पूर्व सीपीएस किशाेरी लाल बनाए गए हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी इसके सदस्य बनाए गए हैं। कल्याण समिति के सभापति पूर्व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा नियुक्त किए गए हैं। स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न नियुक्त किए गए हैं। सदस्यों में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और निर्दलीय से भाजपा विधायक बने आशीष शर्मा को भी शामिल किया गया है। अधीनस्थ विधायन समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष होते हैं तो इसके सदस्यों में भी पूर्व सीपीएस किशोरी लाल लिए गए हैं।

आशीष बुटेल  होंगे जनप्रशासन समिति के सभापति 
जनप्रशासन समिति के सभापति भी पूर्व मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल नियुक्त किए गए हैं। पूर्व सीपीएस मोहनलाल ब्राक्टा इसके सदस्य हाेंगे। मानव विकास समिति के सभापति पूर्व सीपीएस संजय अवस्थी होंगे। सामान्य विकास समिति के जहां सभापति केवल सिंह पठानिया होंगे तो इसमें भी सुधीर शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति रामकुमार नियुक्त किए गए हैं। इसमें भी भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को नियुक्त किया गया है। इसके आशीष शर्मा भी सदस्य होंगे। विशेषाधिकार समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार होंगे तो इसके सदस्य आशीष बुटेल होंगे। ई-गवर्नेंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के सभापति विधानसभा अध्यक्ष होते हैं और पूर्व सीपीएस आशीष बुटेल इसके सदस्य बनाए गए हैं

 

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर समितियों में नहीं
मुख्य संसदीय सचिव यानी सीपीएस के पद से हटे छठे कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विधानसभा की समितियों में शामिल नहीं हैं। उन्हें समितियों में जगह नहीं  मिलने को इस तरह से देखा जा रहा है कि भविष्य में उन्हें और भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक