Third Eye Today News

सीएम सुक्खू बोले- पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई, सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका भारी विरोध हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना है, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं।मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर निशाना साधा। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा और सांसद अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका काफी विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हिमाचल भाजपा इस समय अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है और पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। इस राजनीतिक खींचतान के बीच, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर अपने गुट की राजनीतिक अहमियत तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर, वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं। सच तो यह है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रह चुके होने के बावजूद, ऐसा लगता है कि उन्हें कानून की समझ नहीं है। सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना है, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं। हकीकत यह भी है कि हरियाणा समेत भाजपा-शासित कई राज्यों में, ईंधन की कीमतें अभी भी हिमाचल प्रदेश से ज्यादा हैं।’

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक