Third Eye Today News

सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि एक साल के भीतर आईजीएमसी शिमला, चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर और टांडा  मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली की तर्ज पर हाई एन्ड मशीनें लगाई जाएंगी। आईजीएमसी में नई थ्री टेस्ला एमआरआई का शुभारम्भ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में 20 साल  पुरानी एमआरआई मशीन को बदला गया है। यह सरकार की सोच और व्यवस्था परिवर्तन है कि बिना मांग के सरकार आधुनिक मशीनों को लगाकर आम गरीब आदमी को बेहतरीन उपचार देने के लिए कार्य कर रही है। कोशिश है कि  हिमाचल के मरीज को उपचार को पीजीआई और निजी अस्पतालों में न जाना पड़े।उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्स्कों ने बताया कि आईजीएमसी, केएनएच में पुरानी मशीनें हैं। पिछली सरकार ने इनको न बदल कर सिर्फ अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। पिछली भाजपा सरकार को केंद्र से आरडीजी के 54000 करोड़ को मिलाकर 70 हजार करोड़ मिले। इससे लोगों की सुविधा के लिए मशीनें नहीं बदली गई। भाजपा प्रदेश विरोधी क्यों है, आरडीजी पर ये साथ आने को तैयार नहीं हैं। हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, उसका विरोध कर रही है। दिल्ली व हिमाचल पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व हिमाचल पुलिस को इन्फॉर्म करना चाहिए था। उन्होंने इस मामले में आए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के दिए ब्यान पर कहा कि वो समझते है कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस हिमाचल में जो चाहे करती रहे।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी के दौरे के दौरान विधायक और 7वें स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन नंद लाल का हालचाल पूछा। उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक