Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिरमौर में गणतंत्र दिवस पर डॉ. धनी राम शांडिल ने फहराया तिरंगा | Third Eye Today
Third Eye Today News

सिरमौर में गणतंत्र दिवस पर डॉ. धनी राम शांडिल ने फहराया तिरंगा

Spread the love

75 वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वास्थ्य व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा एनएसएस की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी भी ली। हि.प्र. विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि आज का दिन उन महान विभूतियों और देशभक्तों को स्मरण करने वाला भी है जिन्होंने इस देश की स्वाधीनता के लिए अनेक कुर्बानियां दी। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार की मूर्ति तथा शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। प्रदेश सरकार ने सैनिकों तथा भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की है। प्रदेश सरकार द्वारा परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर तीन लाख रुपए, महावीर चक्र व कीर्ति चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर दो लाख रुपए, वीर चक्र व शौर्य चक्र विजेताओं को वार्षिकी के तौर पर एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए हम ठोस कदम उठा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग में 1226 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। महिलाओं को पुलिस कांस्टेबल के पद पर 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद भरे जाएंगे। वन मित्र योजना के तहत 2061 वन मित्रों की भर्ती की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में 1450 पद, पटवारी के 874 पद तथा लोक निर्माण में कनिष्ट अभियंताओं के 90 तथा वर्क इंस्पेक्टर के 25 पद भरे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि युद्ध में शहीद सैनिकों की अनुग्रह अनुदान राशि 20 लाख रुपए  से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गई है। अन्य कारणों से वीरगति प्राप्त होने पर सैनिकों की अनुग्रह राशि 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7.50 लाख रुपए की गई है। 50 प्रतिशत या अधिक अपंग सेवानिवृत्त सैनिकों की अनुग्रह राशि 2.50 लाख रुपए से 3.75 लाख रुपए की है। 50 से कम प्रतिशत अपंग सेवानिवृत्त सैनिकों की अनुग्रह राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए की है। पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत बैंकों के माध्यम से 2.5 प्रतिशित कम दर पर ऋण उपलब्ध करवाने का फैसला किया गया है। पूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों की विधवाओं को 3,000 रुपए की सामान्य पेंशन दी जा रही है। द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों व पूर्व सैनिकों की विधवाओं को क्रमशः 10,000 व 5,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि 15,000 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय किया गया है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हमने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है। हम गांवों में जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कर रहे हैं। प्रदेश में 30 अक्तूबर, 2023 को पहली बार उप-तहसील और तहसील स्तर पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। अब तक रिकॉर्ड 65 हजार से अधिक इंतकाल और 4071 तकसीम के मामलों का निपटारा किया है, जो लंबे समय से रूके पड़े थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य बना है जिसने अनाथ बच्चों व बेसहारा वर्गोें के लिए कानून के तहत योजना बनाई है। हमने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू कर 4 हज़ार अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन आफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। उनकी देख-रेख तथा शिक्षा का जिम्मा हमारी सरकार उठा रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने दूसरे वायदे को पूरा करते हुए हमने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना शुरू की। योजना में लाभार्थी को 10 प्रतिशत सिक्यारिटी  25 साल के लिए जमा करवाने पर 70 प्रतिशत बैंक ऋण तथा 30 प्रतिशत इक्विटी सरकार द्वारा दी जाएगी। सरकार ने इन परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली आगामी 25 वर्षों तक खरीदने का निर्णय भी लिया है। इससे युवाओं को निश्चित आय के साधन मिलेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजोें के विभिन्न विभागों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में स्तरोन्नत किया जा रहा है। अब तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे संस्थानों मेें 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत गंभीर रोगों के उपचार के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की सहायता राशि जारी की है।

डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि पेखूबेला में 220 करोड़ रुपए की लागत वाले सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास किया गया है, इससे प्रदेश को लगभग 27 करोड़ 71 लाख रुपए की वार्षिक आय होगी। उन्होंने कहा कि कानून में संशोधन कर बेटियों को पैतृक सम्पति में बेटों के बराबर हक दिया है। लड़कियों की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का निर्णय लिया है। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 41 हजार 799 नए मामले मंज़ूर किए हैं। भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हमने दृढ़ता से कार्य करते हुए जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाई है। प्रदेश में नई आबकारी नीति बनाई गई, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 846 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। नई पहल करते हुए हमने शिमला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निवेशकों के साथ संवाद किया, जिसमें 8 हजार 468 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं से प्रदेश के 12 हजार 584 युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्नल धनी राम शांडिल ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व अन्य संस्थानों की छात्र छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिक अस्पताल नाहन का निरीक्षण किया। मरीजों का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

समारोह में विधायक सुख राम चौधरी व अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी, जिलाध्यक्ष आनंद परमार, नाहन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, नगर परिषद के पार्षद गण, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कार्यकारी उपायुक्त एलआर वर्मा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138