Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण | Third Eye Today
Third Eye Today News

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम, एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) विभाग तथा ज़िला कल्याण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न समस्याओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का एक समान कल्याण सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब परिवारों की समय पर सहायता करने के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी तथा कर्मचारी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की जायज मांगों का समयबद्ध निराकरण किया जाएगा।

 
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के महाप्रबंधक अजय राघव, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम, ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138