Third Eye Today News

सरकारी कार्यक्रम में जमीन पर बैठे विधायक डॉ. जनक राज, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Spread the love

जिला चंबा में विधायक डॉ. जनक राज अचानक सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे और जमीन पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक डॉ. जनक राज लोगों के साथ जमीन पर बैठ गए। दोपहर एक बजे वह अचानक कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके जमीन पर बैठते ही उपायुक्त मुकेश रेपसवाल उन्हें मंच पर बिठाने के लिए पहुंच गए, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए।विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी उन्हें मंच पर बैठने का आग्रह किया। तब जाकर वो मंच पर बैठने को राजी हुए। जब उन्हें मंच पर बोलने का मौका मिला तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधि को लेकर बात करते हैं कि वह किसी प्रतिनिधि की नहीं सुनते, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। अन्यथा वह इस देश को छोड़कर कहीं और जा सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह विधानसभा में भी आवाज बुलंद करेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक