Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सब्जी मंडी में नहीं लग रही फसलों की बोली, परेशान किसानों ने एपीएमसी सचिव से की मुलाक़ात | Third Eye Today
State

सब्जी मंडी में नहीं लग रही फसलों की बोली, परेशान किसानों ने एपीएमसी सचिव से की मुलाक़ात

Spread the love

हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सब्जी मंडी सोलन में सचिव एपीएमसी मुलाक़ात की। साथ ही अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि सब्जी मंडी में किसानों की फसल की कोई बोली नहीं हो रही है। आढ़तियों द्वारा किसानों से काट काटी जा रही है व मंडी का कोई भी विस्तार नहीं किया गया है, ना ही बाहर से कोई आढ़ती यहां आ रहा है और यहां किसानों की मनमानी लूट चल रही है।

किसान सभा क्षेत्रिय इकाई वाकनाघाट ने मांग उठाई है कि सब्जी मंडी प्रशासन हस्तक्षेप करके बाहर से आढ़तियों की पहुंच व बोली के लिए मंडी में प्रशासन का कर्मचारी तुरंत नियुक्त करवाए। साथ ही फसल की बिक्री तोल कर करने की व्यवस्था की करवाए। सब्जी मंडी वाकनाघाट की समस्या के संदर्भ में मंडी सचिव व सोलन मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने यह आश्वासन दिया था कि वाकनाघाट मंडी में परिसर का विस्तार किया जाएगा और बाहर से आने वाले आढ़तियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।  यह भी आश्वासन दिया गया था कि किसानों से फसल तोल कर ली जाएगी। किसी किस्म की कोई काट नहीं काटी जाएगी व मंडी प्रशासन की ओर से बोली करवाने के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा।

किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदी जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 15 जुलाई को वाकनाघाट में इन मुद्दों पर किसानों का एक बड़ा अधिवेशन आयोजित करेगा। जिसमें  मांगों को लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट सचिव अशोक कुमार,  उपाध्यक्ष तेजराम व जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा सहित कृष्णदत्त, किरपा राम लाल, मान सिंह आदी मौजूद रहे।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138