Third Eye Today News

संजौली अवैध मस्जिद मामले में फिर विवाद, थाने के बाहर आमरण अनशन बैठी देवभूमि संघर्ष समिति

Spread the love

संजौली में विवादित अवैध मस्जिद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। देवभूमि संघर्ष समिति आज से संजौली पुलिस थाने के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गई है। बीते शुक्रवार को देवभूमि संघर्ष समिति ने कोर्ट द्वारा अवैध करार संजौली मस्जिद में बाहरी राज्यों से आए मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से रोका था।
इस दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच बहस भी हुई जिस पर संजौली पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर FIR की है। इन पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। देवभूमि संघर्ष समिति इस पर भड़क उठी है और FIR वापस लेने की मांग को लेकर अनशन शुरू करने का फैसला लिया है।
देवभूमि संघर्ष समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा और सदस्य विकास थापटा ने बताया कि संजौली मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट के आदेशों के बावजूद मस्जिद की बिजली व पानी का कनेक्शन नहीं काटा गया। कोर्ट ने अवैध ढांचा गिराने के आदेश दे रखे है। मगर इसे अब तक नहीं गिराया गया।
उल्टा देवभूमि संघर्ष समिति के लोगों को मामले दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। अवैध मस्जिद में नमाज की इजाजत देना गलत है। यदि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर इस FIR को वापस नहीं लेता है, तो संघर्ष समिति इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और शुक्रवार को फिर से बड़ा आंदोलन होगा जिसकी प्रशासन कल्पना भी नहीं कर सकता।
इस दौरान देव भूमि संघर्ष समिति के लोगों ने एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर प्रलोभन देने का आरोप लगाया और कहा कि वह बिकने वाले नहीं है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक