वीरभद्र सिंह की सेहत में हो रहा सुधार, पहले से काफी स्वस्थ
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। कोरोना के चलते चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके तबीयत पहले से अच्छी है व डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत पहले से काफी ठीक है। विक्रमादित्य सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम सबके आदरणीय पूजनीय और हिमाचल की आन बान और शान सबके प्रिय राजा साहब जी के स्वास्थ्य में ईश्वर की कृपा से अब काफी सुधार हो गया है। माता भीमाकाली के आशीर्वाद से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैै।




