विभिन्न पंचायतो में फीट इंडिया फीट महासप्ताह का अयोजन
नेहरु युवा केंद्र नाहन जिला सिरमौर के सौजन्य से युवक मंडलों द्वारा जिला की विभिन्न पंचायतो में फीट इंडिया फीट महासप्ताह का अयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजगढ़ के नवयुवक मंडल गढ़ोल के युवाओं ने स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष विकास पुंडीर ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने योग, कबड्डी , दौड़, हाई व लौंग जम्प, रस्सा कसी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की। जिसमे युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि कल्ब के सभी सदस्य पुरी पंचायत के युवाओं को स्वयं को फीट रखने के टिप्स देंगे। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों के आयोजन के लिए नेहरु युवा केंद्र नाहन का धन्यवाद किया। इससे पहले क्लब ने पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान देते हुए पौधरोपण भी किया था। खेलकूद प्रतियोगिताओ के दौरान संदीप , विशाल , विपुल , सचिन , माणिक , सक्षम , दिव्यांश , राकेश ने भाग लिया।




