विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिया मां बगलामुखी का आशीर्वाद
धर्मशाला के तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र की व्यस्तताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समय निकालकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बगलामुखी मंदिर बनखंडी में शीश नवाया।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मां के पावन दरबार में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की और हिमाचल प्रदेश की खुशहाली, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके मंदिर पहुंचने पर मुख्य आचार्य दिनेश रतन ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें मां के दर्शन करवाए और विशेष पूजा संपन्न करवाई।
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मंत्री के साथ पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने भी मां के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। दर्शन के उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति ने लोक निर्माण मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मान स्वरूप उन्हें माता की चुनरी और मां बगलामुखी का छायाचित्र भेंट किया गया।
![]()
