विधवा से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Spread the love

राजधानी में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में दो बच्चों की विधवा मां के साथ एक शख्स ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, वो पीड़िता से उम्र में चार वर्ष छोटा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है।      मामले के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के मूल निवासी हैं। पीड़िता शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 34 वर्षीय विधवा महिला ने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम (30) नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपित ऊना जिला के मुबारकपुर का मूल निवासी है। शिमला पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक़ पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 व 506 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

शहर में बढ़े दुष्कर्म के मामले, कॉलेज प्रोफेसर पर लगा छेड़खानी का आरोप

बता दें कि पहले भी शिमला शहर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़िता मंडी जिला की रहने वाली है। पीड़िता ने महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शिमला में अपने किराए के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से मुकर गया। इसी महीने शिमला शहर के एक कॉलेज प्रोफेसर पर कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी की भी एफआईआर दर्ज हुई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक