वार्ड 12 से अनु जग्गा सशक्त दावेदार, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन
नगर निगम सोलन के चुनावों के लिए घोषणा कभी भी हो सकती है। ये चुनाव पार्टी सिंबल पर हो रहे है। इस कारण कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी पहले से ही प्रचार प्रसार आरंभ कर चुकी है। सोलन के वार्ड नंबर 12(सन्नी साइड) से अनु जग्गा भाजपा की सशक्त उम्मीदवार मानी जा रही है। भाजपा से इनका टिकट तय माना जा रहा है। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली अनु जग्गा का जन्म इसी वार्ड में हुआ है। उनके पिता हरीसरन पूर्व पार्षद रह चुके है व उनके भाई मुलख राज भी दो बार नगर परिषद के पार्षद रहे है। यही नहीं उनके पति सुनील जग्गा भी 2005 से 2015 तक पार्षद रहे है। सुनील जग्गा का वार्ड 12 में अच्छा रसूख है। अपने कार्यकाल में सुनील जग्गा ने वार्ड में विकास के कई कार्य करवाए थे। वहीं पेशे से अध्यापक व समाजसेवी अनु जग्गा नगर निगम से अपने राजनीतिक सफर की ओर कदम बढ़ा रही है और वार्ड की जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।



