रोहड़ू से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए
दिल्ली पुलिस शिमला के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि एआई समिट यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह 10 बजे हिमाचल पुलिस की टीम धर्मपुर में खड़ी हो गई। यहां पर शिमला की ओर से आने वाली हर वाहन की जांच की जा रही थी। वहीं यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें शिमला ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी इसमें बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन का प्रोसेस है। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह कार्रवाई की है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई।
![]()
