Third Eye Today News

राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में दूसरे दिन गौ वंश की प्रदर्शनी रही मुख्य आकर्षण…..

Spread the love

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में दूसरे दिन गौ वंश की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आठ किस्मों की उत्तम स्वदेशी गायों की नस्लों को देखा व गौ संरक्षण की बात कही। 

  

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक गाय लोगों को लुभाने में कामयाब रही। वहीं लोगों को बेहतर गौ सेवा करने एवं उनकी उचित देखरेख करने के बारे में विभाग द्वारा जागरूक भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न आयोजन इस मेले में आयोजित किए जा रहे है।

   

स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बताया कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण के लिए भरसक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय मेले में दूसरी बार गौ प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 8 उत्तम किस्मों की गौ की प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी को गौ संरक्षण की और जाना चाहिए। गौ को हमारे हिंदू समाज में माता का दर्जा दिया गया है।  

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक