रंगडों के काटने से व्यक्ति की मौत

पुलिस थाना ऊना के तहत जलग्रा में रंगडों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पाचन सुखदेव के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखदेव देर शाम घर के समीप काम कर रहा था। इसी बीच रंगडों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्तत से उसे रंगडों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन शरीर मे जहर ज्यादा फेल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।



