Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
युवती ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव, सनकी युवक ने लड़की के घर में लगाई आ.ग | Third Eye Today
Third Eye Today News

युवती ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव, सनकी युवक ने लड़की के घर में लगाई आ.ग

Spread the love

उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ के कटाहर गांव में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आक्रोशित होकर लड़की के घर में आग लगा दी।  गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण लड़की के परिवार के सदस्य मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए।पीड़ित राजेश कुमार, पुत्र कृष्ण लाल निवासी कटाहर (तांदी) ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। जब परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया, तो उसने दो दिन पहले ही दूरभाष के माध्यम से धमकी दी थी। आरोपित ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि उसकी शादी राजेश की बेटी से नहीं करवाई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा। शुक्रवार की रात उसने अपनी इस खौफनाक धमकी को अंजाम दे डाला।

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग की लपटें देखीं और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर राजेश और उनका परिवार गहरी नींद से जागा और आनन-फानन में घर से बाहर निकला।

शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया।

आग से पुराने मकान की अलग रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी जल गई। एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और घर के बिजली के मीटर की तारें पूरी तरह जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामल दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138