Third Eye Today News

मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन

Spread the love

लोअर बाजार सुबाथू में आज मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चयनित पदाधिकारियों में  रजनी शर्मा को चेयरमैन,  रुबल को अध्यक्ष, ज्योति को उपाध्यक्ष, दीपक बहादुर बागदास को महासचिव, प्रशांत शांडिल को सचिव, गीता को कोषाध्यक्ष, राहुल ठाकुर को तकनीकी निदेशक, टीका थापा और दुर्गा को कार्यकारी सदस्य चुना गया।

बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। साथ ही मिक्स बॉक्सिंग खेल को प्रदेश में आगे बढ़ाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक