मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले होम्योपैथिक कल्याण संघ के सदस्य

हिमाचल होम्योपैथिक कल्याण संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाक़ात की। इस दौरान करीब 200 से अधिक डॉक्टर शामिल हुये। संघ ने मुख्यमंत्री से हिमाचल में होम्योपैथिक की दुर्दशा के बारे अवगत करवाया और प्रदेश में एक सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज खोलने की मांग की। इसके अलावा NHM नेशनल हैल्थ मिशन के तहत होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति करवाने की मांग रखी। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन देते हुये कहा कि वह उनकी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। इस मुलाक़ात में संगठन के अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र वर्मा, महासचिव डॉ. रामपाल, उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल ठाकुर, संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक नेगी व अन्य पदाधिकारी सहित होम्योपैथिक डॉक्टर मौजूद रहे।



