Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घा#यल | Third Eye Today
Third Eye Today News

मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में चार लोग घा#यल

Spread the love

मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका नागरिक अस्पताल सुंदनगर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:00 बजे बल्ह क्षेत्र के गागल में शादी समारोह में शामिल होकर सुंदरनगर निवासी देवेंद्र कुमार व उनका परिवार घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से गलत लेन से तेज रफ्तार कार ने भौर के समीप उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र कुमार के साथ उसकी पत्नी, बेटी, बहन व उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचा कर उपचार दिलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138