भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love

भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनजीत सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मनजीत सिंह ठाकुर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन आज उनकी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर ने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव भी रहे हैं।

मनजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की प्रगति के लिए अनेकों कदम उठा रहे हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ही वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक सिपाही के रूप में समर्पित होकर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे।

    उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं और हिमाचल प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक