भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, 93.7 फीसद लोगों ने मान को पहली पसंद बताया

Spread the love

भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, 93.7 फीसद लोगों ने मान को पहली पसंद बताया

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग आरोप लगाते कि उन्होंने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया। पिछले हफ्ते हमने फोन नं. जारी किया, जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे।

ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਚੁਣਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ CM ਚਿਹਰਾ! https://t.co/xe3h4zo4qp

— AAP Punjab (@AAPPunjab)January 18, 2022

 

इस नंबर पर गत सायं पांच बजे तक 21.59 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। इनमें से सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान को ही पसंद कर रहे हैं और उन्हें ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दे रहे हैैं। हालांकि कई ने अरविंद केजरीवाल और कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी, परंतु सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान के पक्ष में हैं। नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो इतना बड़ा फैसला लेने से पहले लोगों के बीच गई है।

उल्लेखनीय है कि भगवंत मान इस समय संगरूर से सांसद हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलका धूरी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के कई ऐसे विधायक जो मान से नाराज भी हैं, उनका कहना है कि अगर पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाएगी तो इससे पार्टी का नुकसान होगा। भगवंत ने ही सभी सीटों पर जा जाकर लोगों को पार्टी के लिए संगठित किया है। उनका कहना है कि अगर हमारा माझा और दोआबा में आधार बढ़ रहा है, मालवा में हमने अपनी लोकप्रियता कायम रखी हुई है तो वह सब भगवंत मान के कारण ही है। पार्टी अगर भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो आप को मालवा क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पिछले चुनाव में भी पार्टी को यहीं से बड़ी सफलता मिली थी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक