पुलिस ने कर्फ्यू के दौरान नगाली मे स्थित बेस कंपनी में कर्मचारियों से काम करवाने पर प्रबंधन अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात 12:15 बजे कंपनी में कर्मचारियों से काम लेने की शिकायत पर छापेमारी की तो पाया कि कि वहां रात को भी कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों से पुछताछ करने पर बताया कि वह एचआर मनमोहन सिंह और प्रोडक्ट मैनेजर विनय कुमार के आदेश पर रात को फैक्टरी में काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने राज्य सरकार के आदेशों के बावजूद अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों से फैक्टरी में काम करवा कर कोरोना वायरस का पैदा कर मानव जीवन को खतरे में डाला है। इस पर आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।