बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Spread the love

Pesë të lënduar në aksident komunikacioni në Prishtinë - Gazeta Forum

पर्यटन नगरी मनाली से घूम कर बाइक से उतराखंड लौट रहे दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना बीते रोज चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर झलोगी की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं महिला का पति नगवाईं अस्पताल में उपचाराधीन है। 

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की दंपति मनाली घूमने गए थे। वापसी में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर झलोगी आर्मी कैंप के पास ट्रक चालक ने बाइक UK 15C-2269 को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपति को नगवाईं अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान 21 वर्षीय अनिशा रावत पुत्री गजपाल निवासी गांव सकवाड़ी, डाकघर कंडाखाल तहसील सुपोली जिला पौडी घड़वाल उत्तराखंड के रूप में हुई है। वहीं 24 वर्षीय शक्ति रावत नगवाईं अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम ने ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए व एमवी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फरार चालक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। मृतक महिला का जोनल अस्पताल में आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक