Third Eye Today News

बाइक को टक्कर मारने के बाद बस में लगी आग 20 यात्रियों की मौ..त

Spread the love

आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गांव में शुक्रवार तडक़े सडक़ दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग जाने से उसमें सवार 20 यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस में 38 यात्री सवार थे। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 यात्री जिंदा जल गए और 11 शवों की पहचान हो गई है।
ज़्यादातर शव इतने जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, 19 यात्री सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह 3:30 से चार बजे के बीच हुआ। सभी शवों को बस से निकाल लिया गया है और अधिकारी मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ घायलों को कुनरूल के जीजीएच में भर्ती कराया गया। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है। जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक