बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को प्रशासन ने किया रेसक्यु

राजधानी शिमला में हुई बर्फबारी के कारण यहां बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। हालांकि यह बर्फबारी पर्यटकों व लोगों के लिए मुसीबत बनकर भी आई। हालांकि यह बर्फबारी पर्यटकों व लोगों के लिए मुसीबत बनकर भी आई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आया और शनिवार सुबह सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेसक्यू कर लिया।
डीसी अमित कश्यप के मुताबिक बर्फ में फंसे इन यात्रियों की तादाद 100 के क़रीब है। इन्हें बर्फ से सुरक्षित निकालकर गुरुद्वारा और ट्राइबल भवन में ठहराया गया, जहां इनके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सड़क से बर्फ हटाने के बाद इन्हें अपने-अपने गंतव्य की ओर भेज दिया जाएगा। दरअसल राजधानी में कल शाम मौसम का पहला अच्छा हिमपात हुआ। बर्फ़बारी का दौर देर रात तक चला। यहां करीब 8 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। जाखू में 20 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है।




