Third Eye Today News

बद्दी के हररायपुर में सांप्रदायिक तनाव, गाड़ियां रोककर किया ह.म.ला, कई युवक घा.य.ल

Spread the love

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के अंतर्गत हररायपुर गांव में सांप्रदायिक तनाव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक विशेष समुदाय से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से रास्ता रोककर कुछ वाहनों की आवाजाही बाधित की गई, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रहे कुछ युवकों की गाड़ियां रोकी गईं और उनके साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना में कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक