बदले जा सकते हैं हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव खाची
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची को बदला जा सकता है। बुधवार को भी इस संबंध में दिनभर चर्चा रही। उनकी सख्त मिजाजी कुछ मंत्रियों और अधिकारियों को अखरने लगी है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री को उन्हें बदलने की राय दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मंत्रियों में मंत्रणा चल रही है।


