Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पढ़िये पूरी खबर, बद्दी से जुड़े 2 मामलो को लेकर क्या है बद्दी के हाल | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

पढ़िये पूरी खबर, बद्दी से जुड़े 2 मामलो को लेकर क्या है बद्दी के हाल

Spread the love

बद्दी (चड्डा)- औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में महिला कामगार के गुरदासपुर पंजाब में करोना पोजिटिव मामले में अभी प्रशासन पूरी जानकारी जुटा नहीं पाया था कि अब बद्दी के हाउसिंग बोर्ड़ फेस-1 में रहने वाला एक व्यक्ति तलवाड़ा पंजाब में करोना पोजिटिव पाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने उक्त व्याक्ति के मकान समेत एक दर्जन के करीब लोगेां को 14 दिन के लिए कयोरोटाईन कर दिया । यही नहीं ई.एस.आई. कार्यालय से लेकर शिव मंदिर फेस-2 तक 60 से ज्यादा मकानों को पूरी तरह सील कर दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार उम्र करीबन 49 साल निवासी तलवाड़ा पंजाब जो कि हाउस नम्बर 94 हाउसिंग बोर्ड़ बद्दी फेस-1 में अपनी जीजा नितिन , बहन व दो बच्चों के साथ रह रहा था व केलाश बिहार स्थित एक विनर निकोन नामक उद्योग में काम कर रहा था जिसमें काम करने वाले 38 के करीब कामगार लॉक डाउन के चलते उद्योग में ही बंद है। इस मकान में इन लोगों के अलावा मकान मालिक दौलत राम, पत्नि आशा कुमारी , मनीषा बेटी, सुनील बेटा व देा किराएदार नीरज व अनुमुगा रह रहे थे । करोना वायरस लॉक उाउन के चलते 28 अप्रैल को यह उद्योग बंद हो गया व उक्त व्यक्ति 29 अप्रैल को अपने घर तलवाड़ा रबाना हो गया ।

वहां पहूंचते ही इसकी हालत को देखते हुए इसे कयोरोटाईन कर लिया गया व जब इसका करोना टेस्ट किया गया तो यह पोजिटिव पाया गया । प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर एस.डी.एम . नालागढ़ व डी.एस.पी. अजय कुमार पहूंचे पर पहले तो उक्त घर को कयोरोटाईन किया गया व बाद में ई.एस.आई. डिस्पेंसरी से लेकर शिव मंदिर हाउसिंग बोर्ड़ -2 तक पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया जिसमें 60 से ज्यादा मकान आते हैं। दो दिन में लगातार दो मामले करोना पोजिटिव आने के चलते जहां प्रशासन की सांसे फूलनी शुरू हो गई है वहीं स्थानीय लोगों में भी अब करोना वायरस के प्रति डर का माहौल बना हुआ है। हाउसिंग बोर्ड़ कालोनी जो कि क्षेत्र की पॉश कोलोनी में गिनी जाती थी व इसमें इस प्रकार का मामला आने से लोग सदमे में है। हैरानी की बात है कि यह दोनों मामले पंजाब के गुरदासपुर व तलवाड़ा जाकर पोजिटिव आए है। अब यह व्यक्ति और किस-किस के संपर्क में आया है इसके बारे में प्रशासन पता लगा रहा है। जिस उद्योग में यह काम कर रहा था वहां काम करने वाले अन्य कामगारों के भी करोना सैंपल लिए जाएंगे ताकि यह सक्रमण की चेन आगे न बढ़ सके। पुष्टि करते हुए एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि तलवाड़ा पंजाब से सूचना मिलने के बाद उक्त घर में रहने वाले सभी लोगों को कयोरोटाईन कर दिया गया है व इसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ लगते क्षेत्र को भी सील कर दिया गया है व अगर केाई व्यक्ति इस करोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क मे ंआया है तो स्वयं इसकी जानकारी दें।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138