पार्टी के किसी भी दिशा-निर्देश की अवहेलना नहीं होगी सहन : प्रतिभा सिंह

Spread the love

सांसद प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के साथ ही एक्शन में आ गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, विनय कुमार, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन और पूर्व विधायक संजय रत्न, जगजीवन पाल ने भेंट कर आगामी रणनीति पर मंथन किया। इसके साथ ही प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी राजीव भवन में प्रतिभा सिंह से भेंट की।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर सभी का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने सभी को एक साथ चलने और अनुशासन का पालन करने को कहा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी।

पार्टी के भीतर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका अवलोकन किया जाएगा। पार्टी के अंदर कुछ और लोगों को नई जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी, जिससे पार्टी के कार्यों में तेजी आए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के जिला अध्यक्षों के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक कर उनके जिलों व ब्लॉकों के दौरे पर जाएंगी और बूथ कार्यकर्ताओं से भी पूरा फीडबैक लेंगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी के किसी भी दिशा-निर्देश की अवहेलना सहन नहीं होगी।

  

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक