Third Eye Today News

परवाणू में 8.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love


जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आल्टो कार में सवार 02 युवकों के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त वाहन को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 27-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के 03 मामले दर्ज हैं, जिनमें कुल 22.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। उक्त मामलों में से 01 मामला पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज है, जिसमें 12.25 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी, तथा 02 मामले पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत हुए थे, जिनमें कुल 10.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक