Third Eye Today News

पंडित सुख राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

मंडी: पंडित सुखराम पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अपने  चहेते नेता को अंतिम विदाई - pandit sukhram cremation thousands of people  gave their last farewell ...

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जमवाल, इंदर सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर, उप-महापौर और पार्षदगण, कई भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के से संबंधित हजारों लोगों ने पंडित सुख राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेरी मंच मंडी में रखा गया था। ब्रेन स्ट्रोक के उपरान्त एम्स नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए हमेशा तत्पर पंडित सुख राम के रूप में देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम ने अपने साठ वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके योगदान के लिए राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक