Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 डाॅ. सैजल द्वारा जन्म दिवस की शुभकामनाओं के सभी का आभार व्यक्त | Third Eye Today
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से प्रदेश, अपने विधानसभा क्षेत्र एवं जन-जन की सेवा के लिए उन्हें जो अवसर प्रदान किया गया है उसके लिए वे सदैव प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर और अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के आभारी रहेंगे। डाॅ. सैजल आज अपने 50वें जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने आए युवाओं एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए स्वंय भी समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें और लोगों से भी इस नियम की अनुपालना करवाएं। सहकारिता मन्त्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जन हित के लिए कार्यरत रहेंगे। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार सिंगला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामेश्वर शर्मा, इन्द्र शर्मा, खलोगड़ा सहकारी समिति के अध्यक्ष यश्पाल ठाकुर, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनी चन्द धीमान, ग्राम पंचायत धर्मपुर के उप प्रधान सुशील कुमार, ग्राम पंचायत कोट के पूर्व उप प्रधान जोगेन्द्र शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, महामन्त्री सन्नी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मण्डल के महामन्त्री रोहित ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चौहान, जिला राजस्व अधिकारी केश्व राम सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138