Third Eye Today News

ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौ..त

Spread the love

हिमाचल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अरनियाला गांव में  एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव पुत्र जसवंत सिंह, निवासी बसोली गांव के रूप में हुई है।

रेलवे पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि युवक रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा। रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से टकराने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक