चैलचौक के बणी गांव में छत से गिरी महिला की मौत
गोहर-चैलचौक पंचायत के बणी गांव में एक महिला की घर की छत से सोमवार देर रात गिरने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 46 वर्षीय मीना देवी पत्नी केवल कृष्ण निवासी बणी के रूप में कई गई है। एसएचओ गोहर सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मीना देवी सोमवार देर रात अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गई। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। परिजनों ने उसे घायल अवस्था मे सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पोलिसेंकी प्रारम्भिक जांच में महिला की मौत सिर में गम्भीर चोट लगने से महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।