गिरिपुल में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी यशवंत नगर (गिरिपुल) क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यशवंत नगर पुलिस चौकी के हेड कोंस्टेबल राकेश ठाकुर ने बताया इस अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। यशवंत नगर के लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कस्बे में पिछले 4 -5 साल से भीख मांगता था और यह नेरिजगेला के जंगल में मृत अवस्था में पाया गया । इस व्यक्ति के मृत शारीर में किसी भी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया है। जिससे साफ़ जाहिर होता है कि इस व्यक्ति की मौत ठंड में रहने या बीमारी के कारण हुई है। यह व्यक्ति बहुत ही कमजोर था|


