गड़खल से चोरी हुआ ऑटो 24 घंटे में बरामद, 400 फुट गहरी खाई में मिला क्षतिग्रस्त
जिला सोलन के थाना कसौली के अंतर्गत गडखल क्षेत्र में चोरी हुए एक ऑटो थ्री व्हीलर (लोडिंग) वाहन को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11-02-2026 को थाना कसौली में एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा जाहिर किया गया था कि दिनांक 10-02-2026 की रात्रि को लगभग 11:00 बजे इन्होने अपने ऑटो थ्री व्हीलर को गडखल–धर्मपुर सड़क पर बस स्टॉप गडखल के समीप खड़ा किया था, जिसे कोई नामालूम व्यक्ति रात के समय वहां से चोरी हो गया है जिसकी कीमत लगभग 93,000/- रूपए है I जिस पर पुलिस थाना कसौली में चोरी की धाराओं में मामला पंजीकृत करके जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। CCTV फुटेज के विश्लेषण में उक्त ऑटो थ्री वहीलर को दो अज्ञात व्यक्ति धर्मपुर की तरफ ले जाते हुए पाए गए । जिस पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में उक्त ऑटो व आरोपियों की तलाश तत्परता से शुरू कर दी I तलाश के दौरान धर्मपुर के क्षेत्र मंगोटी मोड़ के समीप सड़क किनारे संदिग्ध रगड़ के निशान पाए गए जब पुलिस टीम द्वारा नीचे जंगल क्षेत्र में खोजबीन की गई तो सड़क से लगभग 400 फुट नीचे उक्त ऑटो थ्री व्हीलर को पूर्णतः क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा कब्जे में लिया गया । अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा । मामले में जाँच जारी है I
![]()
