क्लिक होटल भुंतर में तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस परायण 27 फरवरी से

अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर व प्रख्यात चिंतक आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
कुल्लू। नगवाईं स्थित क्लिक होटल भुंतर में 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस परायण अनुष्ठान एवं विशेष सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर व प्रख्यात चिंतक आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज आध्यात्मिक प्रवचन देंगे और मानस परायण का संचालन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, तीनों दिन भजन-कीर्तन, रामकथा व सत्संग का क्रम चलेगा। श्रद्धालुओं को श्री रामचरितमानस के विविध प्रसंगों का रसास्वादन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर उत्साह का वातावरण है।
![]()
