कार एक्सीडेंट में घायल शबाना आजमी पुणे अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की कार का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ऐक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि शबाना आजमी को काफी चोटें आई है। उन्हें पुणे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है। खबरों के मुताबिक उनकी कार ट्रक से जा टकराई है।

