कांग्रेस सरकार धोखेबाज सरकार : रणधीर शर्मा
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता बोले, किसी गारंटी को समय पर पूरा नहीं किया, नगर निगम में कांग्रेस के घोषणापत्र पर भरोसा नहीं करेगी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार धोखेबाज सरकार है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले अनेक वायदे किए थे, अब यह स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस ने गारंटियां देकर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।
उन्होंने कहा आज कांग्रेस का घोषणापत्र आ रहा है पर अभी तक किसी गारंटी को कांग्रेस पार्टी ने समय पर पूरा नहीं किया है। नगर निगम चुनावों के लेकर भी उनकी सभी गरंटिया पूरी नहीं हो पाएगी। नगर निगम के कांग्रेस के घोषणापत्र पर भी शिमला की जनता भरोसा नहीं करेगी यह हमारी गारंटी है । शर्मा ने कहा कि ओपीएस मिलना अभी शुरू नहीं हुआ भी केवल वादा बन कर रह गया। कर्मचारियों को 11 फीसदी डीए नहीं दिया और केवल तीन फीसदी की घोषणा की गई है, पर देना शुरू नहीं किया गया है। 18 से 60 साल तक की किसी भी महिला को 1500 रुपये नहीं दिए गए है। यह प्रदेश की माताओं और बहनों के साथ धोखा है। प्रदेश के युवाओं को कहा कि पांच लाख रोजगार देंगे, देने की बात तो दूर जिनके पास नौकरियां थीं उनसे भी नौकरियां छीन ली गईं।

