Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कांग्रेस व भाजपा ने महात्मा गांधी को शिमला में दी श्रद्धांजलि | Third Eye Today
Third Eye Today News

कांग्रेस व भाजपा ने महात्मा गांधी को शिमला में दी श्रद्धांजलि

Spread the love

 आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद कर रहा है। शिमला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की तो वहीं बीजेपी ने शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी के देश के प्रति योगदान को याद किया और कालीबाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत को आज़ाद करने में महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही है और अहिंसा के रास्ते पर गांधी चलते थे उसी पर सभी को चलने की आवश्यकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का आजादी और देश निर्माण में अहम योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी भी उन्हीं के आदर्शो पर चल रही है। भारत आज विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गांधी और शास्त्री के विचारों व मूल्यों पर देश के विकास को बढ़ाने की आज जरूरत है।

वहीं भाजपा ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महात्मा को याद किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार का कोई मंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देने नहीं पहुंचा जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेती है जबकि आज तो महात्मा गांधी की जयंती थी जो पूरे देश व दुनिया के लिए सम्माननीय है। इसमें भी कांग्रेस सरकार कोई मंत्री नहीं पहुंचा जो बेहद निंदनीय है। केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद कर रहा है और बीते कल ही एनडीआरएफ के तहत प्रदेश को लगभग 190 करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस सरकार का केंद्र को बार- बार कोसना सही नहीं है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138