कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप

Spread the love

अर्की, भाजपा सांसद व लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अहंकार युक्त पार्टी है, गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखते। सत्ता में रहकर यह लोग गरीब को धूतकारती और तरसती हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जिंदा गाढ़ देंगे, मोदी तेरी खबर खोद देंगे। महाराष्ट्र में तो यह लोग बम धमाके के दोषियों को कंधे पर बिठाकर घुमा रहे हैं। क्या ऐसी पार्टी को जनता सत्ता में आने देगी ? सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी तानाशाही करती है और किस प्रकार से यह नेता असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते है वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के शहजादे के गुरु जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। भगवान कृष्ण के रंग वालों को कांग्रेस अफ्रीकन मानती है। इसीलिए देश की राष्ट्रपति को चुनाव हरवाने में पूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल सत्ता में आने के भूखे हैं पर जन सेवा में विश्वास नहीं रहते। यहां के विधानसभा क्षेत्र के विधायक खुद तो असंवैधानिक पद पर बैठे हैं पर बयान तो ऐसे देते हैं जैसे वह संविधान से ऊपर है। अर्की की जनता सरकार से पूछना चाहती हैं कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कौन सा ऐसा विकास कार्य है किया जिससे यहां की स्थानीय जनता को लाभ हुआ, आज तक 15 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में एक विकास कार्य तक नहीं किया। यहां के दफ्तर जरूर बंद कर दिए है जो पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार में दिए थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक