कांग्रेस की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में लाने में असफल साबित हो रही है : भाजपा
• संतोषगढ़ में सट्टेबाजों व अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का काम करने वाले लोगों के हौसले इतने बलंद हो चुके हैं कि रेड करने पहुंची पुलिस को उन्होंने बंधक बना लिया
शिमला, भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और विनोद ठाकुर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर होती चली जा रही है जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं वह हिमाचल प्रदेश के लिए गंभीर विषय। कांग्रेस की वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रण में लाने में असफल साबित हो रही है। कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि हर प्रकार के माफिया को यह सरकार संरक्षण देने का प्रयास कर रही है।

