कांग्रेस अपने परिवार को नहीं संभाल सकती तो प्रदेश को क्या संभालेगी : सिकंदर
• 6 महीने में कांग्रेस के पत्र, ऑडियो और लड़ाइयां वायरल
शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने शिमला ग्रामीण मंडल के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सभी मोर्चों के प्रतिनिधियों में नए जोश का संचार किया, इस सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार में 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया। सिकंदर कुमार ने जहां कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वही कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।
डॉक्टर सिकंदर ने कहा कि जो सरकार अपने परिवार को संभाल नहीं सकती वह हिमाचल प्रदेश को क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार का कोई ना कोई किस्सा जनता के समक्ष आ ही रहा है। पहले एक कथित भ्रष्टाचार की चिट्ठी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की सार्वजनिक होती है, उसके उपरांत एक कथित ऑडियो जिसमें जिसमें एक कांग्रेस की महिला प्रधान जो दून विधानसभा ने नाता रहती है वह उद्योगपति से एक काम करने के लिए 3 लाख मांगती है और आज एक चिट्ठी जनता के समक्ष आई जिसमे दो कांग्रेस की महिला प्रधान आपस में सचिवालय में ही लड़ पड़ी है और उसके कारण सचिवालय में जनता के आवागमन पर रिस्ट्रिक्शन लग गई है। सचिवालय के झगड़े की कंप्लेंट महिला थाने में भी रजिस्टर की गई है।
ऐसे सारे मामले कांग्रेस के समय ज्यादा उजागर होते हैं।

